कोरोना से लड़ाई / सेना के जवानों ने बनाई हैंड्स फ्री सैनिटाइजिंग मशीन, बिना छुए हाथ धुलाने में सहायक है

कोरोनावायरस से लड़ाई में देश लॉकडाउन है। लोगों से दूरिया बनाने रखने और खुद को सैनिटाइज किए जाने के संदेश सोशल मीडिया में भरे पड़े हैं। हाथ धोने के कई तरीके बताए जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय सेना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मशीन का जिक्र है। यह बिना हाथ से छुए पानी और सैनिटाइजर उपलब्ध कराती है। इसे पैरों से ऑपरेट किया जाता है। इसकी मदद से व्यक्ति अपने हाथों को धो सकता है। इसके लिए नल और सैनिटाइजर की बॉटल को हाथ से नहीं छूना पड़ता। 


यह वीडियो सांसद गौरम गंभीर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘‘इनोवेशन भारतीय सेना का नाम है। सुपरकूल हैंड सैनिटाइजिंग मशीन। शानदार काम।’’ इस वीडियो को साढ़े 6 हजार से ज्यादा लाइक्स और 31 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इसे 1 हजार बार से अधिक रिट्वीट भी किया गया। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है।


दावा है, मशीन पब्लिक प्लेस में लगाई जा सकती है
वीडियो में एक जवान मशीन के बारे में जानकारी देता है। जबकि पास खड़ा दूसरा जवान इसके इस्तेमाल करना सिखाता है। वीडियो के मुताबिक, इसे सेना के हेडक्वार्टर एसएमटी वर्कशॉप में तैयार किया गया है। इसे हैंड्स फ्री मैकेनिज्म कहा गया है। इसे कोरोनावायरस से लड़ाई में सहायक होने का दावा किया जा रहा है जो कि पब्लिक प्लेस पर इस्तेमाल के लिए लगाई जा सकती है।



Popular posts
इंटरव्यू / आपदा प्रबंधन का तजुर्बा रखने वाले डॉ वीके सिंह ने कहा- हम चमकी और जापानी बुखार को मॉक ड्रिल के तौर लेते तो कोरोना से बेहतर लड़ पाते
गुना में कोरोना / राजस्थान से आए 81 मजदूरों को पहले नहलाया, फिर क्वारैंटाइन किया; 500 किमी पैदल चलकर आईं तीन गर्भवती का टीकाकरण कराया
पाकिस्तान से ग्राउंड रिपोर्ट / सरकार का आदेश अनसुना कर जलसे कर रहे हैं मौलवी; देश में अबतक 2,291 लोग संक्रमित, 31 लोगों की मौत हो चुकी
कोरोनावायरस / ग्वालियर में तब्लीगी जमात के 11 लोगों के संपर्क में आए 80 लोग, इनमें से 43 को क्वारैंटाइन किया, चार घर से गायब